Waaree Energies सहित इन 5 IPO ने कराई निवेशकों की चांदी, 1 साल में दिया मल्टीबैगर रिटर्न

दोस्तों शेयर बाज़ार में निवेश कर कमाना तो सभी चाहते हैं लेकिन शेयर बाज़ार में निवेश कर कमाना आसान काम नहीं है इसके लिए निवेशकों को काफ़ी ज़्यादा रिसर्च की आवश्यकता पड़ती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बाज़ार से निवेशक कई तरह से पैसा कमाते हैं कुछ निवेशक शेयरों में निवेश करके, डिविडेंड के ज़रिए और कुछ निवेशक आईपीओ में निवेश का पैसा कमाते हैं। तो दोस्तो आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए पाँच ऐसे आईपीओ के बारे में बताने वाले जिसने अपने निवेशकों को बीते एक साल के अंतराल में तगड़ा रिटर्न प्रदान किया है यानी कि उन आईपीओ ने बीते साल 2024 कि दीपावली से लेकर साल 2025 के दीपावली तक तगड़ा रिटर्न निवेशकों को बनाकर के दिया है तो चलिए जानते हैं क्या है उन पाँच कंपनियों के नाम। तो जानते हैं विस्तार से।

आईपीओ बाजार में जोरदार तेजी

दोस्तों दिवाली 2024 से लेकर अक्टूबर 2025 तक आईपीओ बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। आपको बता दे इस दौरान कई कंपनियों ने शेयर बाजार में अपनी दमदार एंट्री की और निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए। कई आईपीओ तो ऐसे रहे जिन्होंने कुछ ही महीनों में अपनी स्टार्टिंग प्राइस से कई गुना तक कि तेजी दिखाई है।

निवेशकों को मिला बढ़िया मुनाफा

बता दे की पिछले एक साल में लांच हुए लगभग हर बड़े आईपीओ ने निवेशकों का भरोसा जीत लिया। ग्लोबल इकोनॉमिक्स चैलेंजेज और उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय निवेशकों ने बाजार पर विश्वास बनाए रखा। इसी भरोसे का नतीजा रहा कि इंडियन आईपीओ स्पेस नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया और कई नई कंपनियां “मल्टीबैगर आईपीओ” की लिस्ट में शामिल हुईं।

टॉप मल्टीबैगर IPO की लिस्ट

1- Stallion India Fluorochemicals, जिसने लगभग 316% का रिटर्न दिया।

2- KRN Heat Exchanger and Refrigeration ने 286% का रिटर्न दिया।

3- Zinka Logistics Solutions ने 153% शानदार तेजी के साथ रिटर्न दिया।

4- Quality Power Electrical ने 135% का रिटर्न दिया।

5- Waaree Energies ने 133% का रिटर्न दिया।

आपको बता दे कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में करीब 80 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए बाजार से 14 अरब डॉलर जुटाए। हालांकि, यह आंकड़ा 2024 के मुकाबले थोड़ा कम था, क्योंकि उस साल 91 कंपनियों ने 19 अरब डॉलर की फंडरेजिंग की थी।

Read Also : 

डिस्क्लेमर: Coffeemedia.inके द्वारा दी गई जानकारी केवल शेयर मार्केट की जानकारी के लिए है। हम यहाँ किसी भी ख़रीदारी और बिकवाली की सलाह प्रदान नहीं करते हैं। निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलहा ले।

Leave a Comment