7₹ वाले Penny Stock में तेजी, 5 साल में दे चुका 500% का रिटर्न, FII के पास है होल्डिंग्स

ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी दीप डायमंड इंडिया लिमिटेड (Deep Diamond India Ltd) के शेयरों में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 7.89 रुपये पर पहुंच गया। यह स्टॉक अब अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहा है और पिछली एक महीने में लगभग 88 प्रतिशत की तेजी दिखा चुका है।

क्या करती है कंपनी

दीप डायमंड इंडिया लिमिटेड गहनों और कीमती धातुओं (Jewellery & Precious Metals) के कारोबार में सक्रिय है। यह कंपनी डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी का निर्माण और वितरण करती है। यह कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी सेक्टर का हिस्सा है और भारत में कीमती ज्वैलरी ब्रांड्स की बढ़ती मांग का फायदा उठा रही है।

एआई-आधारित हेल्थकेयर प्लान

हाल ही में कंपनी ने एक अहम फैसला लिया है — उसने एआई-बेस्ड हेल्थकेयर प्रोजेक्ट में एंट्री करने की अपनी योजना फिलहाल रोक दी है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 17 अक्टूबर 2025 को हुई बैठक में इस प्रोजेक्ट की समीक्षा पूरी होने तक लॉन्च को टालने का निर्णय लिया। इस प्रोजेक्ट में फेशियल स्कैन टेक्नोलॉजी से स्वास्थ्य जांच और निदान का प्रस्ताव था, लेकिन अब कंपनी अपने संसाधनों और रणनीतियों की समीक्षा के बाद ही आगे कदम बढ़ाएगी।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

सितंबर 2025 की तिमाही कंपनी के लिए शानदार रही। कंपनी का नेट सेल्स 3.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 1016 प्रतिशत की उछाल है। यह दर्शाता है कि कंपनी की मुख्य ज्वैलरी बिजनेस लाइन लगातार मजबूत हो रही है और ग्राहकों के बीच इसकी पकड़ बढ़ रही है।

HoldingsJun 2025Sep 2025Oct 2025
Promoters +0.08%0.08%0.03%
FIIs +1.04%1.04%0.35%
Public +98.87%98.88%99.62%

1 महीने में रिकॉर्ड बढ़त

बता दे दीप डायमंड इंडिया के शेयर ने आपने निवेशकों को पिछले एक महीने में 88% शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर ने सिर्फ 30 दिनों में लगभग 88 तक की बढ़त दर्ज की है। वहीं, बात करें पिछले 6 महीनों के दौरान रिटर्न की तो स्टॉक ने 76% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 103.36 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। स्टॉक ने बीते एक साल में महज 22% का रिटर्न दिया है। जबकि स्टॉक ने 5 साल में लगभग 502% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। यानी स्टॉक ने निवेशकों को 5 गुना का रिटर्न कमा कर दिया है।​

Return on Equity
10 Years:3%
5 Years:4%
3 Years:5%
Last Year:4%

Read Also : Suzlon Energy पर सरकारी हुई खुश अब डबल की उम्मीद

डिस्क्लेमर: Coffeemedia.inके द्वारा दी गई जानकारी केवल शेयर मार्केट की जानकारी के लिए है। हम यहाँ किसी भी ख़रीदारी और बिकवाली की सलाह प्रदान नहीं करते हैं। निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलहा ले।

Leave a Comment