Multibagger रिटर्न देने वाले स्टॉक में आशीष कचोलिया ने बढ़ाई हिस्सेदारी, FII भी पीछे नहीं

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शेयर बाज़ार में यदि किसी स्टॉक का नाम किसी बड़े निवेशक से जुड़े जाए तो उस स्टॉक को लेकर के बाज़ार में चर्चाएँ शुरू हो जाती है। तो आज हम आपको इस ख़बर के माध्यम से एक ऐसे मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक के बारे में बताने वाले हैं जिस स्टॉक में दिग्गज निवेशक कचोलिया जी ने अपनी हिस्सेदारी बनाए हुए हैं और उन्होंने अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है। साथ ही इस स्टॉक में FII ने भी इसमें अपनी हिस्सेदारी को बढ़ायी है।

Man Industries शेयर

जी बिलकुल हम बात कर रहे हैं स्मॉल कैप कंपनी Man Industries के बारे में, इस कंपनी में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने अपनी हिस्सेदारी सितंबर तिमाही में लगभग डबल कर दी है। कंपनी ने बीते महीनों में मज़बूत प्रदर्शन दिखाया और SEBI विवाद के बाद भी शानदार वापसी की। इसी वजह से यह स्टॉक फिर से चर्चा में है और अब विदेशी निवेशकों (FII) ने भी इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

Man Industries शेयर होल्डिंग पैटर्न

सितंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग रिपोर्ट के अनुसार, आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी 2.03% से बढ़कर 3.04% हो गई है। वहीं, FII का स्टेक भी 2.19% से बढ़कर 2.32% हो गया है। पब्लिक की हिस्सेदारी जून तिमाही के 48.73% से बढ़कर 52.77% हो गई, जिसमें कचोलिया का भी हिस्सा शामिल है। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) का हिस्सा भी बढ़ा है – 0.88% से 1.68% तक। हालांकि, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी में गिरावट देखने को मिली जो 48.21% से घटकर 43.21% रह गई।

HoldingsMar 2025Jun 2025Sep 2025
Promoters +46.20%48.21%43.21%
FIIs +3.33%2.19%2.32%
DIIs +1.03%0.88%1.68%
Public +49.43%48.73%52.77%

Man Industries तिमाही नतीजे

कंपनी ने जून तिमाही (Q1 FY26) में 45% की शानदार बढ़त के साथ 27.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में नेट प्रॉफिट 19 करोड़ रुपये था। हालांकि, रेवेन्यू थोड़ा घटकर 742.1 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल 749 करोड़ रुपये था। इसके बावजूद कंपनी के नतीजे निवेशकों के लिए भरोसेमंद रहे हैं।

Man Industries शेयर रिटर्न

Man Industries का शेयर 405.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक ने बीते एक महीने में 10% की गिरावट दिखाई है। वहीं, बीते छह महीनों में 42% की तेज़ी के साथ चढ़ गया है और एक साल में 35% चढ़ गया है लेकिन बीते पांच साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 454% का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 3,039 करोड़ रुपये है और इसका 52 वीक हाई 469 रुपये और लो 201 रुपये है।

SEBI विवाद और फिर वापसी

सितंबर के अंत में SEBI ने Man Industries और उसके तीन अफसरों पर दो साल का मार्केट बैन और 25 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। SEBI ने आरोप लगाया कि कंपनी ने अपनी यूनिट Merino Shelters को वित्तीय रिपोर्ट में शामिल नहीं किया और गलत लेनदेन दिखाए। हालांकि, अक्टूबर में Securities Appellate Tribunal (SAT) ने SEBI के आदेश पर रोक लगाई, जिससे कंपनी के शेयरों ने तेज़ी से रिकवरी की।

Read Also : Power Sector का Multibagger Stock किया 1 लाख का 6 लाख अब मिल रहा है 41% सस्ता!

डिस्क्लेमर: Coffeemedia.inके द्वारा दी गई जानकारी केवल शेयर मार्केट की जानकारी के लिए है। हम यहाँ किसी भी ख़रीदारी और बिकवाली की सलाह प्रदान नहीं करते हैं। निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलहा ले।

Leave a Comment